{"_id":"66f7e8272b524c1775007bf6","slug":"students-should-set-goals-according-to-their-interest-deepak-negi-kullu-news-c-89-1-klu1001-131839-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी रुचि के अनुसार तय करें लक्ष्य : दीपक नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी रुचि के अनुसार तय करें लक्ष्य : दीपक नेगी
विज्ञापन
शालंग स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिए कॅरिअर से संबंधित टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में शनिवार को रोजगार कार्यालय कुल्लू ने कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इसमें जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को स्रोत व्यक्ति दीपक नेगी ने कॅरिअर से संबंधित टिप्स दिए। दीपक नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की रुचियों को जानना बेहद जरूरी है।
विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार अपने-अपने लक्ष्यों को तय करना चाहिए। विद्यार्थी जमा दो के पश्चात अलग-अलग क्षेत्र में जाकर रोजगारपूरक शिक्षा प्राप्त करके अपनी आजीविका कमा सकते हैं। आईटीआई, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नेवी, सेना, कानून, अकाउंटेंसी आदि में विद्यार्थी में अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। प्रधानाचार्य रितेश महंत ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ उचित मार्गदर्शन होना भी जरूरी है। कॅरिअर से संबंधित यह सत्र उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। संवाद