फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones fell from the hill, uncontrolled car overturned in Talogi

Kullu News: पहाड़ी से गिरे पत्थर, तलोगी में अनियंत्रित कार पलटी

Thu, 09 Apr 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Stones fell from the hill, uncontrolled car overturned in Talogi
कुल्लू में फारेलेन हाईवे पर तलोगी के समीप टकराने दुघर्टनाग्रस्त हुई कार।-संवाद
कुल्लू। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर भुंतर के तलोगी के पास वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दिल्ली का दंपती घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इस बीच चालक ने खुद को बचाने की कोशिश की तो वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार फोरलेन पर ही पलट गई। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। दिल्ली नंबर की कार में सवार जगबीर (48) और उसकी पत्नी रजनी निवासी गांव रंगपुरी, डाकखाना महिपालपुर, दिल्ली कुल्लू से भुंतर की तरफ जा रहे थे। तलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इनसे बचने के लिए कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। कार को काफी नुकसान हुआ है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे में दो घायल हैं। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed