फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones are being put in place of gravel on the Sainj-Dehuri road.

Kullu News: सैंज-देहुरी सड़क में बजरी की जगह डाले जा रहे पत्थर

Thu, 05 Mar 2026 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Stones are being put in place of gravel on the Sainj-Dehuri road.
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में प्राकृतिक आपदा के बाद सभी ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें सैंज-देहुरी सड़क चिचुरोपा के पास क्षतिग्रस्त हुई है। इसका निर्माण कार्य पिछले दो महीने से चला हुआ है। इस पर भाजपा सैंज मंडल के कोषाध्यक्ष डूर सिंह ठाकुर ने विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि चिचुरोपा के पास पिछले दो महीने से कार्य धीमी गति से चला हुआ है। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री और बजरी की जगह बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यस्थल पर लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी हरदीप गर्ग, चंद्र प्रकाश और उत्तम सिंह ने कहा है कि आजकल सेब के बगीचे का कार्य चल हुआ है। सड़क बंद होने से दवाइयां, खाद आदि ले जाने में दिक्कत हो रही है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने कहा कि कार्य स्थल का निरीक्षण किया है। ठेकेदार को कार्य में तेजी और गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed