फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stay in Manali is cheaper by Rs 70 to Rs 735

Kullu News: मनाली में ठहरना 70 से 735 रुपये सस्ता

Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
सार

मनाली में जीएसटी की नई दरों से मध्यम और छोटे होटलों में ठहरना सस्ता हो गया है। बड़े होटलों में ठहरने वालों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इससे पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Stay in Manali is cheaper by Rs 70 to Rs 735

विस्तार

जीएसटी में कमी से मनाली में पर्यटक बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

बड़े होटलों में ठहरने वालों को नहीं मिलेगा खास फायदा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मध्यम वर्ग के लोगों के लिए मनाली की सैर करना सस्ता हो गया है। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद मनाली में ठहरने पर 70 रुपये से 735 रुपये तक बचत होगी। हालांकि बड़े होटलों में ठहरने पर कोई छूट नहीं मिलेगी।

होटल में 7,500 रुपये से अधिक कीमत का कमरा लेने पर पांच प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इसमें राहत मिलने से देश बचत उत्सव मना रहा है। पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में 7,500 तक की कीमत के कमरे पर 12 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसका लाभ मनाली के पर्यटन कारोबारियों को होगा। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि इससे पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। मनाली में अलग-अलग प्रकार के कमरे उपलब्ध हैं। 1,000 से लेकर 2,500 रुपये तक के कमरे पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। 7,500 रुपये तक जीएसटी पांच प्रतिशत करने से 70 रुपये से 735 रुपये तक बचत होगी। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि नई दर लागू होने के बाद सीधे तौर पर सात प्रतिशत की बचत हो रही है। 7,500 रुपये के कमरे पर 735 रुपये की बचत होगी। प्रसिद्ध होटलियर नकुल खुल्लर का कहना है कि छोटे होटलों में रहना सस्ता हुआ है लेकिन बड़े होटलों में यथावत रखा गया है। इसमें भी छूट मिलनी चाहिए थी। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटन विभाग ने होम सटे कि अलग अलग कैटेगिरी बनाई है। सिल्वर, गोल्ड कैटेगिरी बनी है तो जीएसटी भी इसी तरह लागू होनी चाहिए थी। बड़े होटलों को भी छूट मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed