{"_id":"6a254c682b1492a09209ac82","slug":"state-level-sub-junior-wushu-competition-to-be-held-in-shimla-kullu-news-c-89-1-ssml1013-178235-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिमला में होगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिमला में होगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता
विज्ञापन
शिमला में होगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता
तैयारी में जुटे खिलाड़ी, वुशू कोचिंग कैंप का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई में जिला शिमला में होगा। जिला कुल्लू वूशु संघ के महासचिव एवं कोच लुदर चंद ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित जिले के खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को सानशू और ताऊलू दोनों विधाओं का अभ्यास करवाया जा रहा है। ताऊलू की विशेष कोचिंग राष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय पदक विजेता अक्षित की ओर से दी जा रही है।
लुंदर चंद ने बताया कि इसी माह कुल्लू में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए वुशू कोचिंग कैंप का आयोजन शमशी में होगा। कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश वुशू संघ की ओर से पटियाला से एनआईएस प्रशिक्षित कोच भेजा जाएगा, जो खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा। भारतीय वुशू संघ के उपाध्यक्ष पीएन आजाद ने जिले के खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध करवाने पर खुशी जताई है।