{"_id":"693c462617d8ce63250ab229","slug":"state-level-pensioner-day-will-be-celebrated-in-jhiri-panchayat-of-mandi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163960-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी के झिड़ी पंचायत में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी के झिड़ी पंचायत में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस
Fri, 12 Dec 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
इसी दिन करवाए जाएंगे पेंशनभोगी संघ खंड औट के त्रैवार्षिक चुनाव
अटल सदन कुल्लू में हुई पेंशनभोगी संघ की कोर कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को अटल सदन ढालपुर में हुई। बैठक प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस मंडी जिले की झिड़ी पंचायत के सामुदायिक भवन में मनाया जाएगा।
इसमें पेंशनभोगी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सहित सभी जिला और खंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया कि 17 दिसंबर को ही प्रदेशाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक एलआर गुलशन की देखरेख में पेंशनभोगी संघ खंड औट के त्रैवार्षिक चुनाव भी करवाए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिले के अध्यक्ष शारदा नंद शर्मा को अधिकृत किया गया है।
गुलशन ने औट खंड के सभी विभागों के महिला और पुरुष पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से अपील की है कि वे बैठक में भाग लें। इस दौरान दिवंगत पेंशनधारकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भुंतर खंड इकाई के महासचिव खुशहाल चंद नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा, औट खंड की वरिष्ठ पेंशनर (महिला विंग) प्रवीण कहोल, जिला कुल्लू के अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर, मंडी जिला अध्यक्ष शारदा नंद शर्मा, जिला महासचिव खेम सिंह हांडा मौजूद रहे।
--