फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   State government is playing with the convenience of patients: Govind

मरीजों की सुविधा से खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार : गोविंद

Sat, 27 Jul 2024 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
State government is playing with the convenience of patients: Govind
निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड की सुविधा बंद करना गलत निर्णय
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने जनता के हित में निर्णय लेने के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी है। निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड सुविधा बंद करने से प्रदेश के 31 लाख हिमकेयर कार्डधारक प्रभावित होंगे। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पतलीकूहल में पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकार मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं से खिलवाड़ कर रही है।

निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड बंद करना उचित निर्णय नहीं है। सरकार का सेवाएं बंद करने का निर्णय जनविरोधी है। इससे प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को भारी नुकसान होगा। सरकार फैसल पर पुनर्विचार करे। साथ ही उन्होंने टेट और डीएलएड की फीस में की गई वृद्धि की कड़ी निंदा की। इसे शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया है। कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को पहले से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार की फीस वृद्धि उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed