{"_id":"66c9b969b3a29c547e0d78f6","slug":"spot-counseling-will-be-held-in-sainj-iti-from-28th-kullu-news-c-89-1-ssml1015-129384-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज आईटीआई में 28 से होगी स्पॉट काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज आईटीआई में 28 से होगी स्पॉट काउंसलिंग
विज्ञापन
रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सैंज में विभिन्न ट्रेड में रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए 28 से 31 अगस्त तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 28 अगस्त को 70 फीसदी से अधिक अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसी प्रकार 29 अगस्त को 55 से 70 फीसदी, 30 अगस्त को 33 से 55 फीसदी अंक तथा 31 अगस्त को दसवीं पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को दसवीं की अंक तालिका, हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोस्टेट कॉपी के साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ ने कहा कि फिटर ट्रेड में तीन, कंप्यूटर में 20 और पेंटर जनरल में 14 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। संवाद