{"_id":"57ebac434f1c1b9074573a7e","slug":"sports-meet-held-at-udeypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में जीती एलएमजी की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में जीती एलएमजी की टीम
कुल्लू/ उदयपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाएं जौहर
- फोटो : amar ujala
लाहौल घाटी के जाहलमा में खंड स्तरीय 21वीं अंडर-14 स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। खेलों का शुभारंभ बुधवार को स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। खंड स्तरीय खेलों के सह सचिव अमरनाथ ने गत साल की खेलों में अव्वल में रहे खिलाड़ियों की रिपोर्ट को भी रखा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खंड के नौ स्कूलों के करीब 80 बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
तीन दिनों तक चलने वाली इन खेलों के पहले दिन छात्र वर्ग की कबड्डी में एलएमजी की टीम विजेता रही। मार्च पास्ट में जाहलमा जोन प्रथम, एसके दूसरे और एलएमसी तीसरे स्थान पर रहा है। सलाहकार श्याम लाल और सहसचिव अमरनाथ ने बताया कि खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कमरिंग, जुंडा, जाहलमा, फूड़ा, किरतिंग, लोट, मालंगा, गौशाल और शांशा केंद्रों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। बच्चे में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल तथा बैडमिंटन के अलावा एथलीट स्पर्धा भी होगी। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन