फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sports

खेल प्रतियोगिता में जाहलमा ओवर आल बेस्ट

Fri, 30 Sep 2016 10:25 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 30 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
sports
स्पोर्ट्स टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में आयोजित ब्लॉक-2 के प्राथमिक स्कूलों की 21वीं खंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्यातिथि स्थानीय जिपा परिषद सदस्य सुदर्शन जस्पा रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। ऐसे में छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। तीन दिनों तक चली इस खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता जाहलमा जोन ओवर ऑल बेस्ट रहा। वहीं जाहलमा जोन के प्रवल तथा शांशा-किरतिंग जोन की अंजली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा। मार्च पास्ट में जाहलमा जोन पहले, शांशा-किरतिंग दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग के कबड्डी में एलएमसी की टीम पहले व जाहलमा जोन को दूसरा स्थान मिला। वहीं बैडमिंटन में जाहलमा प्रथम व एलएमसी द्वितीय रहा। वॉलीबाल में जाहलमा जोन ने बाजी मारी।

विज्ञापन


वहीं एलएमजी दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, छात्रा वर्ग के खो-खो में एलएमसी प्रथम और जाहलमा को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में एलएमजी प्रथम तथा जाहलमा को दूसरा स्थान मिला। बैडमिंटन में शांशा-किरतंग प्रथम और जाहलमा द्वितीय रहा। 100 मीटर रेस में शांशा-किरतिंग जोन की अंजली पहले तथा इसी जोन की इशा ने दूसरा स्थान मिला। एलएमजी की सीमा तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में शांशा-किरतिंग जोन की इशा पहले, एलएमजी की गीता दूसरे और इसी स्कूल की सीमा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में शांशा-किरतिंग जोन की अंजली को पहला, एलएमजी की इशा तथा इसी जोन की सीमा को तीसरा स्थान मिला। छात्र वर्ग की 100 मीटर रेस में जाहलमा जोन के प्रवल, दीपक पहले और दूसरे तथा एलएमसी के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर रेस में भी यही छात्र विजेता रहे। गोला फेंक में जाहलमा के छेरिंग विजेता रहे।
विज्ञापन


जबकि निखिल को दूसरा और प्रवल को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में एलएमजी के हर्ष प्रथम, जाहलमा के आरंजय दूसरे और शांश-किरतिंग के अंशुल ने तीसरा स्थान पाया। फोक डांस में जाहलमा ने बाजी मारी तथा एलएमसी को दूसरा स्थान मिला। समूह गान में जाहलमा पहले और एलएमजी दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। एकलगान में निधि पहले, एलएमजी की आयुषी को दूसरा स्थान मिला। चित्रकला में जाहलमा की नितिका प्रथम, श्रेया दूसरे तथा एलएमजी की दीपांश तीसरे स्थान पर रही। सुलेख में शांशा-किरतिंग जोन की इशा पहले, एलएमजी की नैंसी व तनिशा दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हुई। प्रश्नोत्तरी में जाहलमा प्रथम व शांशा-किरतिंग को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर सेवानिवृत्त अध्यापक लाल चंद ठाकुर और जाहलमा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed