फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sports

ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा एसवीएम बजौरा

Thu, 22 Aug 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
sports
कुल्लू। जिला स्कूल खेलकूद समिति की ओर से ढालपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया है। स्नोर वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने चौदह स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। बेहतर प्रदर्शन के लिए स्कूल को अंडर-14 छात्र और छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आलराउंडर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य पूर्ण ठाकुर ने कहा कि अभिषेक ठाकुर ने लंबी कूद, गोला फेंक और 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। लावेश कार्तिक ने ऊंची कूद, 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत, हर्षित ने 400 मीटर रिले दौड़ और 400 मीटर दौड़ मेें स्वर्ण, जबकि 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। शुभम ठाकुर ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, शिवांग ने लंबी कूद में कांस्य, काव्या पंडित और अभिलाषा ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, भानू शशि ने लंबी कूद और 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में रजत, जबकि सौ मीटर में कांस्य पदक जीता। मृदुल ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में कांस्य, नितिका ठाकुर ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना और स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed