फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Spent the night on the road, 14 people narrowly escaped being swept away

Kullu News: सड़क पर गुजारी रात, बहने से बाल-बाल बचे 14 लोग

Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Spent the night on the road, 14 people narrowly escaped being swept away
मनाली (कुल्लू)। अंजनी महादेव के सरेही नाला में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से पलचान, रुआड़ और कुलंग गांव में अफरातफरी मच गई। ब्यास के तट पर बसे लोगों ने अपने घरों का सामान बाहर निकाल लिया। बाढ़ में बहे तीन मकानों में रह रहे लगभग 13 लोग बाल-बाल बच गए। उनके घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते ही मकान बाढ़ में बह गए। ब्यास कुंड बिजली प्रोजेक्ट में भी एक कर्मी बीच में फंस गया। रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन तब तक पानी घटने से स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


बादल फटने की घटना से लोग सहम गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने के बाद आई बाढ़ के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा आ गया। नदी के वेग की आवाज भी भयानक थी, जिसे सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। तीन गांवों के कई लोगों ने सड़क पर ही पूरी रात गुजारी। ग्रामीण योगी ने बताया कि लगभग 11:00 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई थी। रात करीब एक बजे के बाद अचानक बाढ़ के हालात बन गए।
विज्ञापन

इसके बाद नदी के समीप रह रहे लोगों के मकानों को खाली करवाना शुरू कर दिया। बुद्ध राम ने बताया कि गांव में मेला चल रहा है। इस वजह से मेहमान भी आए थे। रात करीब एक बजे अचानक मकान में जोरदार धमाका हुआ। जो तीन मकान बहे उनमें लगभग करीब 13 लोग थे। धमाके की आवाज के बाद सभी बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर निकले। सबसे पहले बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के निकलते ही तीन मकान बाढ़ में बह गए। इसके बाद साथ लगते मकानों को भी नुकसान पहुंचा। पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी, प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव के समीप सरेही नाला उफान पर आने से यह हालात बने। बाढ़ से नदी में भयंकर आवाज आई। इसके चलते गहरी नींद में सोए लोग जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में आ गए। उन्होंने बताया कि नदी में आई बाढ़ से लोगों ने भागकर जान बचाई। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed