{"_id":"61fbbc0892368b54211d804c","slug":"snowfall-kullu-news-sml3984373145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के 131 ट्रांसफार्मर ठप, बंजार से लेकर मनाली तक अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के 131 ट्रांसफार्मर ठप, बंजार से लेकर मनाली तक अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में भारी बर्फबारी और बारिश आम लोगों के लिए फिर मुश्किल लेकर आई है। जगह-जगह पर बिजली के तार टूट गए हैं। 131 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं। इसमें कुल्लू डिविजन में 71, मनाली में 36 और थलौट के 24 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
हालांकि, बिजली बोर्ड ने कुछ ट्रांसफार्मरों को बहाल किया है। इन ट्रांसफार्मरों के बंद रहने से बंजार से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक बिजली की बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अंधेरे में ही सर्द रात काटी। इससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए। जबकि ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी है। ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्द रातों में बिना बिजली के रातें काट रहे हैं, लेकिन बिजली बोर्ड समस्या की सुध नहीं ले रहा है। इससे परेशानी हो रही है। ग्रामीण हेम चंद, सोहन लाल, योगराज का आरोप है कि बिजली बोर्ड बेहतर सुविधाओं दावे तो करता है पर सर्दी के मौसम में दावे फेल हो जाते हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
कुल्लू से लाहौल तक पानी की दर्जनों पेयजल योजनाएं जाम
कुल्लू से लेकर लाहौल-स्पीति तक भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते दर्जनों पेयजल योजनाएं जाम हो गई हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीणों के लिए पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी लाने के लिए गांव से दूर जाना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के चलते पाइपें जाम हो गई है, लेकिन फिर भी ग्रामीणों को पानी की सप्लाई दी जा रही है।