फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snowfall in kullu

फाहो के बीच मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाते रहे बीआरओ के जवान

Tue, 22 Feb 2022 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kullu
लाहौल-स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी का नजारा। संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। दो सप्ताह बाद कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में दस से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ रिकॉर्ड की गई। इस बीच मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने में जुटे बीआरओ के जवान बर्फ के फाहों के बीच भी डटे रहे।
विज्ञापन

बीआरओ की मशीनों का काफिला दारचा से काफी आगे पटसेउ की तरफ निकल गया है। वहीं मौसम के बदले तेवर से बीआरओ की चिंता बढ़ गई है। अभी तक बीआरओ ने 170 किलोमीटर तक बर्फ को हटा दिया है। ऐसे में अगर बर्फबारी होती है तो बीआरओ को फिर से मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटानी होगी। वहीं पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी से कुल्लू-केलांग के साथ लाहौल के भीतर और जलोड़ी दर्रा से होकर बस सेवा को शुरू करने की तैयारियों को झटका लगा है। हालांकि मंगलवार को मनाली से केलांग के बीच फोर बाई फोर व जलोड़ी दर्रा से छोटे वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति में अगले दो दिन में बर्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। ऐसे में सैलानी व आम लोग सतर्क रहें और बर्फीले व संवेदनशील इलाकों का रुख न करें। किसी भी तरह की आपदा में 1077 नंबर पर फोन कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed