{"_id":"67764561a367fa2b4fa1eeac30ad561c","slug":"snowfall-at-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर गिरे फाहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर गिरे फाहे
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रे सहित लाहौल और कुल्लू की पहाड़ियों पर एक बार फिर से बर्फबारी हुई। इससे पूरा कुल्लू जिला सहित लाहौल भी शीतलहर की चपेट में आ गया है। गत रोज पहले भी सोलंगनाला, मढ़ी और गुलाबा में बर्फबारी हुई थी। इसके बाद मनाली में सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को भी दोपहर बाद से मौसम खराब हो गया था। इसके बाद एक बार फिर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सैलानी यहां स्थित अंजनी महादेव में बने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं।वीरवार को रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी सहित धुंधी जोत, पतालसू जोत, इंद्र किला, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा मकरवेद व शिकरवेद की पहाड़ियों, भृगु, दशौहर, नग्गर, फोजल जोत, मणिकर्ण जोत, जलोड़ी जोत सहित सभी धौलाधार की पहाड़ियों पर खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू था। जबकि, लाहौल स्पीति के जिंगजिंगबार, दारचा, मयाड़ घाटी, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, कुजुंम जोत, शिला पीक, बढ़ा और छोटा शिंगरी ग्लेशियर, नील कंठ जोत सहित समस्त ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हो रही थी।
विज्ञापन