फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow-ride rally held at Snow Festival

बर्फबारी के बीच निकाली जिप्सी रैली

Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Snow-ride rally held at Snow Festival
लाहौल में सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए जिप्सी रैली निकालते युवा। - फोटो : Kullu
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बीच में जिले में स्नो-फेस्टिवल की धूम मची है। सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य पर केलांग में जिप्सी स्नो-राइड रैली निकाली गई। इसके अलावा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इसमें घाटी की महिलाओं ने भी धनुष पर तीर चढ़ाकर गोल पर निशाना साधा। स्नो फेस्टिवल में स्नो क्राफ्ट, पुरुष और महिला वर्ग की तीरंदाजी आकर्षक का केंद्र रही है। तीरंदाजी प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा और पीओआईटीडी रमन शर्मा की देखरेख में हुई। सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए जिप्सी रैली निकाली गई। उपायुक्त पंकज राय ने जिप्सी रैली को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त कार्यालय परिसर से रवाना किया। इसमें बारह स्नो राइडर्स ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिप्सी रैली स्तींगरी हैलीपैड होकर वापस जिला मुख्यालय केलांग में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए जिप्सी रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि बर्फीले क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्नो फेस्टिवल को लेकर पर्यटकों में लाहौल की यात्रा के प्रति बहुत उत्साह है। आने वाले दिनों में पर्यटन के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी मंगल मनेपा ने बताया कि जिप्सी रैली से लोगों को संदेश देने की कोशिश की कि भविष्य में यहां यातायात गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वे यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed