{"_id":"696a6d5500fe641dac0691f1","slug":"snow-flakes-fell-in-residential-areas-of-lahaul-valley-kullu-news-c-89-1-ssml1012-166738-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल घाटी के रिहायशी इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल घाटी के रिहायशी इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे
Fri, 16 Jan 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
कुंजम, बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों हुई सफेद
बर्फीली सड़कों पर वाहन चलाते समय बरतें एहतियात
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लंबे इंतजार के बाद जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में शुक्रवार दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दिसंबर में घाटी बर्फ को तरस गई थी लेकिन ताजा बर्फबारी से किसानों के साथ-साथ पर्यटन कारोबारियों में भी उम्मीद जगी है।
दोपहर बाद लाहौल की पट्टन, मयाड़ और तोद वैली सहित रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी के चलते घाटी में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ताजा हिमपात से किसानों को रबी फसलों और जल स्रोतों के लिए लाभ की उम्मीद है। पर्यटन से जुड़े लोगों को भी आने वाले दिनों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की आस बंधी है।
इधर, जिला प्रशासन ने बर्फबारी के मद्देनजर वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और बर्फीली सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष एहतियात बरतें।
विज्ञापन
--