फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow festival celebretion in kibber lahual sipiti

लाहौल-स्पीति के किब्बर स्नो फेस्टिवल में जमकर थिरके सैलानी

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
snow festival celebretion in kibber lahual sipiti
लाहौल-स्पीति में चल रहे स्नो फेस्टिवल के दौरान पारंपारिक परिधानों में सजकर खड़ी महिलाएं।-संवाद - फोटो : Kullu
केलांग/उदयपुर। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इन दिनों स्नो फेस्टिवल की धूम है। इसी कड़ी में स्पीति उपमंडल के किब्बर में भी हिम उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने टशी नृत्य से सबका मन मोह लिया। इसमें एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्हें याक की सवारी करते हुए सभास्थल तक लाया गया। फेस्टिवल में भारी संख्या में पर्यटकों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जमकर लोकगीतों पर थिरके और गीतों का आनंद लिया। फेस्टिवल में पारंपरिक बर्तन, जनजीवन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जबकि बर्फ से स्तूपा की कलाकृति और बर्फ के टेबल भी बनाए गए थे, जोकि सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। एसडीएम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्पीति की संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की।
विज्ञापन

स्नो फेस्टिवल में किब्बर के देवता को भी आमंत्रित किया गया। लामागणों ने विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में कलाकारों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसमें किब्बर गांव की महिलाओं ने टशी नृत्य पेश करके खूब समा बांधा। पुरुषों ने खर नृत्य की प्रस्तुति दी। महिला मंडल कीह गांव की महिलाओं ने लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने याक नृत्य से हंसाए दर्शक
लोसर गांव के युवकों ने याक नृत्य पेशकर दर्शकों को खूब लोटपोट किया। डेकर जोकि स्थानीय भाषा में नाटक होता है, उसकी लोसर गांव के युवकों ने प्रस्तुति दी। किब्बर में दांचग भी धूमधाम से मनाया गया। गांव के सभी बच्चों और पुरुषों दांचग में हिस्सा लिया। एसडीएम ने कहा कि स्पीति के विकास को संस्कृति को सहेजने की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा।

खर नृत्य पर विदेशी दंपति भी नाचे
स्नो फेस्टिवल में भारी संख्या में पर्यटकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान दो विदेशी दंपती लोकगीतों पर जमकर थिरके। टशी और खर नृत्य में स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को खूब नचाया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी सहित किब्बर पंचायत प्रधान, महिला मंडल और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed