फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow fall

जलोड़ी दर्रा में हल्की बर्फबारी के बाद बस सेवा बंद

Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
snow fall
व्‍हाइट क्रिसमस के लिए अटल टनल रोहतांग में पहुंचे सैलानी। यहां पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। जलोड़ी दर्रा में शुक्रवार रात को हुई हल्की बर्फबारी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के पांच दिन बाद बस सेवाएं कुल्लू से रामपुर, दलाश, आनी और बागीपुल के लिए शुरू हुई थीं। इससे हजारों लोगों को सुविधा मिली, लेकिन शनिवार को जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाले हाइवे-305 से निगम की बसों के पहिये दिनभर जाम रहे। हालांकि, आनी में फंसी निगम कर तीन बसें जलोड़ी दर्रा तक आईं, लेकिन बड़ानाला में फिसलन होने से बसों को वापस भेजा गया। कुल्लू से गईं निगम की सभी बसों सोझा से आगे नहीं भेजा गया। भले ही सड़क पर एक दो सेंमी बर्फ की चादर बिछी हो, लेकिन हाइवे यातायात के लिए संवेदनशील होने से बसों को एहतियात के तौर पर आगे नहीं भेजा गया। ऐसे में दर्रा को आर-पार करने वाले सैकड़ों लोगों को भारी-भरकम किराया देकर टैक्सी में ही सफर करना पड़ा। दर्जनों लोगों को मीलों का पैदल सफर करना पड़ा। क्रिसमस पर घूमने के लिए कई पर्यटक जलोड़ी दर्रा पहुंचे। जलोड़ी दर्रा में कारोबार करने वाले ध्यान सिंह, दिनेश तथा प्रताप सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात को हुई हल्कीह बर्फबारी से निगम की बसों के पहिये जाम हो गए और लोगों को परेशान होना पड़ा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सर्दी के मौसम में लोगों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभागों को सड़कों, बिजली और पानी की सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खराब मौसम होने पर सैलानियों से संवेदनशील इलाकों को रुख न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed