फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Small vehicles started running on NH-305 after thirty hours

Kullu News: एनएच-305 पर तीस घंटे बाद दौड़ने लगे छोटे वाहन

Thu, 07 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Small vehicles started running on NH-305 after thirty hours
बंजार में एनएच 305 सोझा घयागी के बीच हाईवे को खोलने में जुटी मशीनरी।-संवाद
मंगलौर के दाड़ी और घियागी के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया था हाईवे
विज्ञापन

किसानों-बागवानों को उठाना पड़ा नुकसान, समय पर मंडियों में नहीं पहुंचीं फसलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। भारी भूस्खलन के कारण दो दिन से बंद एनएच-305 आखिरकार 30 घंटे की मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
मंगलौर के दाड़ी और घियागी के पास हुए भूस्खलन से हाईवे दोनों ओर से पूरी तरह जाम हो गया था। इससे करीब 300 वाहन फंसे रहे। सड़क खुलने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि किसानों-बागवानों को इस दौरान आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। बरसात का असर बंजार उपमंडल में अभी भी जारी है, जहां कई अन्य सड़कें बाधित हैं।
सड़कें बंद होने से किसान-बागवान अपने उत्पाद समय पर मंडियों में नहीं पहुंचा पाए। बरसात के असर इस बार कुल्लू जिले में खूब देखने को मिल रहा है। बंजार में कई सड़कें अभी भी बाधित चल रही हैं। एनएचएआई ने मशीनरी की तैनाती कर हाईवे को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वीरवार को मौसम साफ रहने पर जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई ने राहत की सांस ली। मौसम साफ रहने पर राहत कार्य में तेजी लाई गई। एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि लोक निर्माण विभाग बंजार क्षेत्र की सड़कों को सुधारने की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed