{"_id":"67717d4957079949b90d3e25","slug":"small-arrangements-for-new-year-celebrationsmanali-roads-jammed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138004-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नए साल के जश्न के लिए छोटे पड़े इंतजाम ... मनाली की सड़कें जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नए साल के जश्न के लिए छोटे पड़े इंतजाम ... मनाली की सड़कें जाम
Sun, 29 Dec 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
बीस मिनट का सफर तय करने में लगे दो घंटे, दिन भर रेंगते रहे वाहन
माइनस तापमान में 300 पुलिस-होमगार्ड जवान जुटे हैं यातायात नियंत्रण में
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में नववर्ष के जश्न के लिए उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ के आगे तमाम इंतजाम छोटे पड़ गए हैं।
हजारों पर्यटक वाहन एक साथ सड़क पर पहुंचने से जाम की समस्या विकराल हो गई है। मनाली में रविवार को वाहनों के पहिये थम गए। लगभग 300 पुलिस और होमगार्ड के जवान माइनस डिग्री तापमान में यातायात नियंत्रण में जुटे हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। नेशनल हाईवे समेत पर्यटन स्थलों की तमाम सड़कों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे।
मनाली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है। हालत यह है कि 20 मिनट के सफर को दो घंटे का समय लग रहा है। रविवार को नेहरूकुंड से वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटकों को सोलंगनाला भेजा गया। नेहरूकुंड में वाहनों को रोकने के बाद मनाली शहर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम बढ़ता गया और तमाम सड़कों पर जाम लग गया। दोपहर तक जाम की स्थिति अधिक रही। हालांकि, पुलिस और होमगार्ड जवानों ने यातायात को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस माइनस डिग्री तापमान में भी कार्य कर रही है। नेहरूकुंड से आगे छोटे वाहनों के लिए सड़क ठीक नहीं है। वहां वाहनों को रोका तो शहर तक वाहनों कि लाइन लग गई।
--
फाइलों से आगे नहीं बढ़ा मनाली का बाईपास
मनाली फोरलेन पुल से ओल्ड मनाली तक बाईपास बनाने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। मुख्यमंत्री ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद विंटर कार्निवाल में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद सर्वे हुआ और पेड़ों की निशानदेही भी की गई, लेकिन इस परियोजना का कार्य भी अभी स्वप्न से कम नहीं।
विज्ञापन
--
मनाली में जाम की समस्या गंभीर
मनाली में जाम की समस्या गंभीर हो रही है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्यटन कारोबार घट रहा है। सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास करने होंगे। -मुकेश ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष।
--
पर्यटन नगरी में अव्यवस्था का आलम
पर्यटन नगरी मनाली में अव्यवस्था का आलम है। जाम से निपटने के तमाम इंतजाम अधूरे हैं। हिडिंबा मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है। सड़क के बीच देवदार के कुछ पेड़ जाम का कारण बने हैं, लेकिन उन्हें काटा नहीं जा रहा। - सुरेश कश्यप, वार्ड सदस्य ढूंगरी
--
मनाली में जाम कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सोलंगनाला की तरफ वाहनों की संख्या सीमित करनी चाहिए। साथ ही तंग जगहों पर सड़कों को कम से कम पास देने योग्य बनाना चाहिए। - गजेंद्र ठाकुर, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष।