फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Slippery road to get a safety shield.

Kullu News: सलपट सड़क को मिलेगा सुरक्षा कवच

Sun, 19 Jul 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Slippery road to get a safety shield.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। चंद्रभागा नदी के कटाव से वर्षों से जूझ रही सलपट सड़क को अब स्थायी सुरक्षा मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे कंक्रीट सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद सड़क के साथ-साथ आसपास की कृषि भूमि को भी भू-कटाव से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 से चंद्रभागा नदी के तेज बहाव के कारण सलपट क्षेत्र में लगातार भू-कटाव होता रहा है। इससे सड़क और आसपास की कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा। वर्षों के दौरान कई बीघा उपजाऊ भूमि नदी में समा गई, जबकि किसानों को हर साल नुकसान झेलना पड़ा। क्षेत्रवासी पिछले 15-20 वर्षों से यहां स्थायी सुरक्षा कार्य की मांग कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष स्थिति तब और गंभीर हो गई थी, जब सलपट सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा चंद्रभागा नदी में बह गया। इससे गांव का संपर्क प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब सुरक्षा कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद न केवल सड़क सुरक्षित होगी, बल्कि उनकी कृषि भूमि और दैनिक आवाजाही भी सुरक्षित हो जाएगी। लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह सुरक्षा दीवार भविष्य में भी चंद्रभागा नदी के कटाव से क्षेत्र की प्रभावी सुरक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि सलपट में जहां लगातार भू-कटाव हो रहा था, वहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed