{"_id":"6a188184adf81ed31701a321","slug":"six-posts-including-the-head-teacher-are-vacant-in-singhan-and-parents-are-worried-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177432-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिंहण में मुख्य अध्यापक समेत छह पद रिक्त, अभिभावक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिंहण में मुख्य अध्यापक समेत छह पद रिक्त, अभिभावक चिंतित
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले के दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में मुख्याध्यापक सहित छह पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। विद्यालय में मुख्याध्यापक, टीजीटी, कला शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावकों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों के अभाव में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर गिरता जा रहा है और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान रोशन लाल ठाकुर सहित अभिभावक नीमत राम, गिरधारी लाल, तापे राम, चुन्नी लाल, सुंदर सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों और एसएमसी ने कई बार शिक्षा विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू देशराज डोगरा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है। संवाद