{"_id":"686faa55357d1eeebf0cf865","slug":"sissu-phc-received-the-rejuvenation-award-for-the-second-time-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151882-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू पीएचसी को दूसरी बार मिला कायाकल्प पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू पीएचसी को दूसरी बार मिला कायाकल्प पुरस्कार
Fri, 11 Jul 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर जीता दो लाख रुपये का नकद इनाम
छह पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों को प्रशंसा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्राें को बेहतर सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पर राज्य स्तरीय कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा जाता है। लाहौल में भौगोलिक स्थिति के विपरीत कार्य करने और चिकित्सकों और उनकी टीम के निस्वार्थ सेवा के चलते लगातार दूसरी बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू को कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद पीएचसी को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
सीमित संसाधनों, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटकों की बढ़ती संख्या जैसी कई चुनौतियों के बावजूद पीएचसी के स्टाफ की मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस सफलता को संभव बनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल एवं इसकी गुणवत्ता का आकलन जिला सलाहकार डॉ. गीतांजलि की ओर से किया गया था। सिस्सू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ओशिन ठाकुर ने कहा कि कायाकल्प पुरस्कार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और बुनियादी ढांचा, संक्रमण नियंत्रण और रोगी संतुष्टि जैसे मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य को पहचान देना है।
इस पहल से संस्थानों में गुणवत्ता सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने कहा कि पीएचसी सिस्सू के साथ लिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्र लाहौल खंड के पीएचसी गेमूर, थिरोट, तिंदी, उपस्वास्थ्य केंद्र मालंग तथा स्पीति खंड के लोसर और सगनम को प्रशंसा पुरस्कार व 50,000 रुपये की राशि से नवाजा गया है।