फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sir, two youths disturbed the peace of the village and even became enemies of life.

Kullu News: साहब, दो युवकों ने भंग की गांव की शांति, जान के भी बने दुश्मन

Fri, 09 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 09 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sir, two youths disturbed the peace of the village and even became enemies of life.
चोंग पंचायत की महिलाओं ने एसपी और एडीसी को मांग पत्र सौंपकर मांगी कार्रवाई
विज्ञापन

नशे में ग्रामीणों के साथ कर रहे मारपीट, अकेली महिलाओं से भी करते हैं छेड़छाड़
कहा- हथियार लेकर घूमते हैं दोनों, आरोपियों को पंचायत से किया जाए बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब... पार्वती घाटी की चोंग पंचायत में दो नशेड़ी पूरे गांव की शांति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। दोनों युवक हथियार लेकर घूमते हैं। पूरे गांव में डर का माहौल है।
ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। महिलाओं को अकेला देखकर छेड़छाड़ करते हैं। दोनों युवकों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर चोंग पंचायत की महिलाओं ने एसपी और अतिरिक्त उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा और दोनों को पंचायत से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान विमला देवी ने बताया कि लंबे समय से दोनों युवक नशा करने के बाद स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कभी हथियार लेकर लोगों को डराते हैं तो कभी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी आरोपियों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण महिला चौबी देवी ने बताया कि दोनों युवकों की हरकतों से पूरा गांव परेशान है। दोनों हथियार लेकर गांव में घूमते हैं। ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। महिलाओं को अकेला देखकर वे अश्लील हरकतें करते हैं। ऐसे में दोनों युवकों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed