फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sir... not four, but seven policemen together beat him badly

Kullu News: साहब... चार नहीं, सात पुलिस वालों ने मिलकर बुरी तरह पीटा

Mon, 24 Mar 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sir... not four, but seven policemen together beat him badly
कुल्लू एसपी से मिलते हुए मारपीट मामले के पीड़ित। जागरूक पाठक।
खराहल घाटी के मनखड़ी गांव निवासी पीड़ित ने एसपी के सामने सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन

कहा- बंद कमरे में की गई मारपीट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
पीड़ित प्रकाश चंद बोले- एक व्यक्ति ने मार दी थी गाड़ी को टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब ... बंद कमरे में पुलिस की वर्दी में चार नहीं, बल्कि सात लोगों ने मिलकर मारपीट की थी। ढालपुर चौक पर ट्रैफिक रूम में कुंडी लगाकर इस कद्र पीटा गया कि वह अब चल भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें चलने के लिए डंडे का सहारा लेना पड़ा है। यह बात खुद खराहल घाटी के तहत मनखड़ी गांव के प्रकाश चंद ने एसपी के सामने किया है।
सोमवार को कुल्लू पुलिस की मारपीट का शिकार प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकु़ल चंद्रन से मिले। एसपी को उन्होंने शिकायत पत्र भी सौंपा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रकाश चंद ने कहा कि शनिवार रात को एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस के एक कर्मी ने उन्हें पोती को घर छोड़कर आने को कहा। जब वह वापस आए तो उनके साथ उसकी पत्नी और बेटा भी आ गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक रूम से उनके बेटे और पत्नी को बाहर निकाल दिया। कुंडी लगाकर उन्हें बुरी तरह से पीटा। शनिवार रात से रविवार ढाई बजे तक वह बिस्तर से उठ नहीं पाए। गाड़ी की टक्कर हुई थी तो पुलिस चालान कर सकती थी, लेकिन उन्हें बुरी तरह पीटा गया। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हालांकि, मामले में एक एएसआई समेत दो हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। एक होमगार्ड को भी हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्र ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल, मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

--

मामले में कुल्लू पुलिस की हुई किरकिरी
मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुल्लू पुलिस की प्रदेश स्तर पर इस मामले में खूब किरकिरी हुई है। लोगों ने कुल्लू पुलिस पर सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाली। कानून के रखवालों के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर पुलिस पर कई सवालिया निशान लगाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed