फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sidhvan-Jeebhi road to remain closed for traffic in Banjaar

सिधवां-जीभी मार्ग पर आज भी ठप रहेगा यातायात

Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sidhvan-Jeebhi road to remain closed for traffic in Banjaar
Sidhvan-Jeebhi road to remain closed for traffic in Banjaar
बंजार (कुल्लू)। औट-लूहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 सिधवां-जीभी मार्ग पर सोमवार को भी वाहनों की आवाजाही ठप रहेगी। इस मार्ग पर शेगलू बाजार के पास सड़क पर पेवर बिछाने का कार्य हो रहा है। यह शुक्रवार से चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने रविवार तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इसे एक दिन और बढ़ाया गया है। सड़क बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। घंटों तक जाम लग रहा है। व्यापारी भी परेशान हैं। इन दिनों जीभी में पर्यटकों के आने का दौर शुरू हुआ है। रोजाना 15 से 20 वाहन पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मार्ग का पता न चलते से दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, प्रशासन ने सिंधवा नामक स्थान पर पुलिस जवान की तैनाती की है।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर पड़ रहा अतिरिक्त सफर
बता दें कि जीभी, जलोड़ी, रामपुर और शिमला जाने वाले लोगों को डायवर्ट मार्ग से तीन किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ रहा है। इस डायवर्ट मार्ग की हालत भी खराब है। मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से कम नहीं है। हालांकि, इन दिनों डायवर्ट मार्ग पर भी टारिंग का कार्य चला है। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के सहायक अभियंता टैहल सिंह शर्मा ने बताया कि शेगलू बाजार में सड़क पर पेवर बिछाने का कार्य प्रगति पर है। यह सोमवार तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी सचिवालय रोड पर शुरू हुआ पेवर का कार्य
बंजार। मिनी सचिवालय एवं कोर्ट बंजार को जोड़ने वाले मार्ग पर पेवर बिछाने का कार्य रविवार से शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा ने किया। उन्होंने बताया यह कार्य करीब चार लाख की लागत से पूरा होगा। तीन लाख से वार्ड-2 और वार्ड-3 मुख्य बाजार में नालियों पर लोहे की ग्रेटिंग बिछाई जा रही है। - संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed