फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shush bus runs till Rohachaala via Kullu-Aani.

Kullu News: रोहाचला तक चले कुल्लू-आनी वाया शुश बस

Mon, 15 Jan 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shush bus runs till Rohachaala via Kullu-Aani.
कुल्लू। एचआरटीसी के कुल्लू-आनी वाया शुश कोठी बस रूट को रोहाचला तक चलाने की मांग की गई है। रघुपुर घाटी की चार पंचायतों के ग्रामीणों ने कहा कि बस को रोहाचला तक चलाया जाए। अगर बस रोहाचला तक चलाई जाती है तो चार पंचायतों की जनता को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बस का लाभ फनौटी, लगौटी, टकरासी और करशैईगाड़ पंचायतों की 5,000 आबादी को भी मिलेगा। अभी तक उक्त पंचायत के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए पांच किलोमीटर पैदल चल कर शुश में बस पकड़नी पड़ रही है। या फिर 35 किलोमीटर का लंबा सफर कर आनी होकर आना आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगौटी पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, बीडीसी सदस्य दोत राम, वार्ड सदस्य सोहन लाल नेगी, जगदीश ठाकुर, हीरा लाल तथा लाल चंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-आनी वाया शुश-शवाड़ बस सेवा से लोगों में खुशी है लेकिन रघुपुर घाटी की चार पंचायतों की जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें कुल्लू आने के लिए बस को पकड़ने के लिए पांच किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। बस को शुश से करीब दो किलोमीटर आगे रोहचला स्थित बस स्टैंड तक चलाने से लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों को राहत देने के लिए इसी बस को आगे तक चलाया जा सकता है। उपरोक्त चार पंचायतों के लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए आना जाना लगा रहता है।
रुटीन कामकाज के साथ बीमार लोगों को भी जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार करने में आसानी होगी। लोगों ने परिवहन मंत्री और एचआरटीसी कुल्लू से बस को रोहाचला तक चलाने की मांग की है।

...
कुल्लू-आनी वाया शुश-शवाड़ बस को फिलहाल ट्रायल स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके बाद बस को नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। कुछ माह बाद बस का रूट शुश से आगे रोहाचला तक कर दिया जाएगा। निगम इस पर काम करेगा और लोगों को सुविधा दी जाएगी।
- डीके नारंग, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed