{"_id":"65a5741f62bead43df02f5f8","slug":"shri-rams-procession-will-take-place-in-dhalpur-on-20th-january-kullu-news-c-89-1-ssml1012-14932-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में 20 को निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में 20 को निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
कुल्लू। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुल्लू में भी भव्य तैयारियां चल रही हैं। भगवान रघुनाथ के चलते कुल्लू का रामजन्म भूमि अयोध्या से 374 सालों का रिश्ता है।
इसी को देखते हुए ढालपुर में 20 जनवरी को रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम की सफलता के लिए विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस तैयारियों में जुट गया है।
भगवान राम की भव्य शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद ने पूरे जिले के लोगों से भाग लेने की अपील की है। आयोजन 20 जनवरी को रामशिला हनुमान मंदिर से दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा। और अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक होकर प्रदर्शनी मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
राम जन्म भूमि अभियान के सह संयोजक डीणे राम ने कहा कि इसमें पूरा हिंदू समाज शामिल होगा। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के साथ आरएसएस के तमाम संगठन शामिल होंगे। सभी जिलावासी 20 जनवरी को होने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। संवाद