फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shredder machine will dispose of one ton of waste in one hour

Kullu News: एक घंटे में एक टन कचरे का निष्पादन करेगा श्रेडर मशीन

Sun, 27 Jul 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 27 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shredder machine will dispose of one ton of waste in one hour
नगर परिषद कुल्लू ने एमआरएफ साइट सरवरी में मशीन का सफल परीक्षण
विज्ञापन

शहर में अब नहीं लगेंगे कूड़ा के ढेर, बागा सीमेंट प्लांट भेजा जा रहा कचरा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में नगर परिषद के लिए कचरे का निष्पादन करना आसान हो जाएगा। नगर परिषद ने एमआरएफ साइट में श्रेडर मशीन स्थापित कर दी है। इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। ट्रायल सफल रहा है।
श्रेडर मशीन एक घंटे में एक टन सूखे कचरे का निष्पादन करेगी। श्रेडर मशीन सूखे कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेगी। इस कचरे को सीमेंट प्लांट बागा के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

श्रेडर मशीन स्थापित होने से नगर परिषद को अब कचरे के निष्पादन में परेशानी नहीं आएगी। मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कचरा जाना बंद होने से नगर परिषद कुल्लू को शहर से निकलने वाले कचरे का निष्पादन करना मुश्किल हो रहा था। मजबूरी में वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर 11 तक निकलने वाले कचरे को नगर परिषद को एमआरएफ सरवरी के पास डंप करना पड़ा। सूखे कचरे को नगर परिषद छंटाई कर सीमेंट प्लांट बागा भेज रही थी। इसके लिए नगर परिषद को काफी अधिक खर्च भी पड़ रहा था। श्रेडर मशीन से नगर परिषद की मुश्किलें हल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर से रोजाना निकलता है पांच से छह टन कचरा
कुल्लू शहर से प्रतिदिन पांच से छह टन कचरा निकलता है। इसमें गीला कचरा भी शामिल होता है। एमआरएफ साइट में जो श्रेडर मशीन लगी है, उसकी क्षमता एक घंटे एक टन कचरा निष्पादन करने की है। ऐसे में शहर से निकलने वाला कचरा एमआरएफ साइट पर पहुंचने के बाद जल्द ही निष्पादित हो जाएगा। बहरहाल, हाल नगर परिषद किस तरह से श्रेडर मशीन चलाती है, यह देखने वाली बात होगी।
--


एमआरएफ साइट पर श्रेडर मशीन स्थापित की गई है। श्रेडर मशीन का सफल परीक्षण किया गया है। मशीन की क्षमता एक घंटे में एक टन कचरे का निष्पादन करने की है। इससे शहर से निकलने वाले कचरे का निष्पादन कर आसान हो जाएगा। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू

--


साइट पर कचरे के ढेर से लोग परेशान
एमआरएफ साइट सरवरी बस स्टैंड के पास है। यहां से प्रतिदिन बसों और राहगीरों का आना-जाना रहता है लेकिन साइट के बाहर लगे कचरे के ढेरों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बदबू के चलते लोग यहां से मुंह बंद करके चलना पड़ता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed