फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shirdh School got multi-storey building

शिरढ़ स्कूल को मिला बहुमंजिला भवन

Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shirdh School got multi-storey building
कुल्लू के शिरढ़ स्कूल में भवन का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को ग्राम पंचायत शिरढ़ में 88.57 लाख से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला शिरढ़ के बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया। स्कूल के नवनिर्मित बहुमंजिला भवन में साइंस लैब, लाइब्रेरी हाल, कंप्यूटर कक्ष, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष सहित तीन और कमरों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल में अब विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या और लोगों की मांग के दृष्टिगत स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत किया जाएगा। स्कूल में चारदीवारी और शौचालय के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। ग्राम पंचायत शिरढ़ में जल-जीवन-मिशन योजना के तहत हर घर में नल स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश में 95 प्रतिशत विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। बैंची और रायसन पंचायतों में जेजेएम के तहत एक करोड़, जबकि उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 75 लाख, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिंदौड़ में 10 करोड़, बहाव सिंचाई योजना के तहत डोभी में 8 लाख तथा बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत 2 करोड़ 76 लाख खर्च किए जा रहे हैं। भटग्रां से खड़ीहार सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान स्कूल के कार्यवाहक मुख्याध्यापक प्रेमपाल सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान चित्रलेखा भार्गव, भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा चंद ठाकुर, महामंत्री अखिलेश, बीडीसी उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य रंजना ठाकुर, हेमा, रायसन पंचायत के उप प्रधान सुरेश ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश सेन, एसडीएम विकास शुक्ला, शिरढ़ ग्राम केंद्र अध्यक्ष रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed