फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shamshi in Kabaddi, Sainj winner in badminton

Kullu News: कबड्डी में शमशी, बैडमिंटन में सैंज विजेता

Fri, 05 Apr 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Shamshi in Kabaddi, Sainj winner in badminton
कुल्लू के शमशी ​स्थित आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते प्र​शिक्षू।-संवाद
आईटीआई शमशी में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

वॉलीबाल में शमशी और पतलीकूहल में खेला जाएगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। कबड्डी का दूसरा सेमीफाइनल आईटीआई बंजार और आईटीआई सैंज के बीच खेला गया, जिसमें सैंज ने बंजार को मात दी।
फाइनल में आईटीआई शमशी और आईटीआई सैंज की टीमें आमने-सामने रहीं। आईटीआई शमशी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर कबड्डी का खिताब जीत लिया। बैडमिंटन का पहला सेमीफाइनल आईटीआई जरी और आईटीआई निरमंड के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई जरी ने मैच जीता।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल आईटीआई सरकोटी और आईटीआई सैंज के बीच हुआ। इस मुकाबले में सैंज ने सरकोटी को हराया। फाइनल मुकाबला आईटीआई जरी और आईटीआई सैंज के बीच हुआ। इसमें आईटीआई सैंज के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो के पहले सेमीफाइनल में आईटीआई सैंज ने आईटीआई सरकोटी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में आईटीआई शमशी ने आईटीआई जरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आईटीआई शमशी ने आईटीआई सैंज को हराकर खिताब जीत लिया।

वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले ही खेले गए। पहले सेमीफाइनल में आईटीआई शमशी ने आईटीआई सैंज तथा दूसरे सेमीफाइनल में आईटीआई पतलीकूहल ने दलाश को हराया। एथलेटिक्स स्पर्धा की 200 मीटर दौड़ में आईटीआई सैंज के टींकू ने प्रथम, आईटीआई निरमंड के सुनील ने द्वितीय और आईटीआई सैंज के श्याम लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में आईटीआई पतलीकूहल के सुनील ने पहला, आईटीआई निरमंड के लव ने दूसरा और आईटीआई जरी के प्रवीण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed