फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shakoli school students top in quiz competition

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में शकोली स्कूल के विद्यार्थी अव्वल

Mon, 15 Jul 2024 03:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
Shakoli school students top in quiz competition
त्रिलेाकनाथ विद्यालय में युवा मंच ने करवाया योग प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ विद्यालय में सोमवार को जन सहयोगी युवा मंच लाहौल-स्पीति ने त्रिलोकनाथ और शकोली स्कूल के विद्यार्थियों सहित अध्यापकों के लिए एक दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें ब्लॉक समिति सदस्य उदयपुर शीला देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। सेवानिवृत्त बीपीओ शाम लाल राशपा और सेवानिवृत्त डीपीई राम किशोर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
शाम लाल राशपा ने कहा कि जन सहयोगी युवा मंच युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समय-समय पर कई तरह की खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग एक नई ऊर्जा का संचार देता है। योग टीचर सरिता शर्मा ने प्राणायाम और मेडिटेशन करवाया। साथ ही फिट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. हरप्रीत सिंह मारझरा ने बच्चों को दांतों के रोग सहित दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर त्रिलोकनाथ एवं शकोली स्कूली के बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शकोली स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। त्रिलोकनाथ स्कूल के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में विजेता रही टीमों को मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान त्रिलोकनाथ पाठशाला के प्रधानाचार्य धर्म दयाल ठाकुर, प्रवक्ता नरेश शर्मा, अजीत बपीर सहित स्कूल के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed