{"_id":"68d57cc1b7816ca2ba0be77d","slug":"seubag-villagers-under-medical-supervision-kullu-news-c-89-1-ssml1015-157889-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिकित्सकीय निगरानी में सेउबाग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिकित्सकीय निगरानी में सेउबाग के ग्रामीण
Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
सार
कुल्लू जिले के सेउबाग गांव में डायरिया के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही है और गुरुवार को पांच और मरीजों में लक्षण पाए गए हैं। प्रभावितों को दवाएं और ओआरएस दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
गांव में पांच और मरीजों में मिले डायरिया के लक्षण
ग्रामीणों की स्वास्थ्य टीम कर रही लगातार स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत आने वाले सेउबाग गांव में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग जारी है। गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को दूसरे दिन ग्रामीण चिकित्सकीय निगरानी में रहे।
स्क्रीनिंग के दौरान वीरवार को भी पांच मरीजों में डायरिया के लक्षण देखने को मिले हैं जिन्हें जांच के उपरांत दवाएं वितरित कर दी गई हैं। इनमें पेट दर्द, उल्टी और बुखार के मरीज शामिल रहे। गौरतलब है कि सेउबाग में गत बुधवार को 65 ग्रामीण डायरिया की चपेट में आए थे। इससे अन्य ग्रामीणों के भी चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। इसी कारण वीरवार को भी विभागीय टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की जांच और स्क्रीनिंग की।
गत बुधवार को सेउबाग गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच में 65 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए थे। इनमें 18 पुरुष, 40 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया था। वहीं, ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग ने वीरवार को भी स्क्रीनिंग अभियान जारी रखा। इसमें 50 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें दोबारा पांच मरीजों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. कर्णजीत ने बताया कि ग्रामीण डायरिया की चपेट में न आए। इसके लिए स्क्रीनिंग अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन गांव में पांच मरीज उल्टी, पेट दर्द और बुखार से ग्रस्त पाए गए हैं। इन मरीजों को दवाएं और ओआरएस की खुराक दी गई है। उन्हाेंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य बिगड़ने या डायरिया के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने री अपील की है ताकि समय पर मरीज का उपचार सुनिश्चित किया जा सके।