फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Services will be strengthened in advanced villages: Rahul

उन्नत गांवों में सुदृढ़ होंगी सेवाएं : राहुल

Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Services will be strengthened in advanced villages: Rahul
केलांग मुख्यालय में प्रधानमन्त्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की तैयारी को लेकर बैठक की अध्यक्षत
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में लाहौल-स्पीति के 9 गांवों शकोली, उदयपुर, तिंदी, त्रिलोकीनाथ, केलांग, काजा खास, काजा सोमा, नारंगो और ताबो को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य जनजातीय लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। दो अक्तूबर से अभियान की शुरुआत होगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि अभियान के तहत पात्र परिवारों के लिए पक्का आवास, जल जीवन मिशन के तहत जल, आयुष्मान भारत कार्ड, संपर्क सड़क, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग मनोज ठाकुर ने अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों के माध्यम से संबंधित गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसडीम केलांग रजनीश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed