फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sepcial buses

दशहरा में दिल्ली-चंडीगढ़ को चलेंगी स्पेशल बसें

Fri, 30 Sep 2016 10:24 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 30 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
sepcial buses
bus - फोटो : अमर उजाला

दशहरा उत्सव में एचआरटीसी कुल्लू सैलानियों की सुविधा के लिए कुल्लू से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच स्पेशल बस सेवा शुरू करेगा। उत्सव के दौरान बसों में भारी भीड़ रहने से निगम ने यह फैसला लिया है। एचआरटीसी कुल्लू दशहरा में जिला मुख्यालय से आनी, बंजार के लिए भी स्पेशल बसों को चलाएगा। दशहरा में निगम की ओर से लोगों को बेहतरीन सेवा मुहैया करवाने के लिए मंथन को दौर शुरू हो गया है। दशहरा उत्सव में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एचआरटीसी कुल्लू से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसों को आरंभ करेगा। दशहरा में अगर भीड़ अधिक रहती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया भी जाएगा। दशहरा उत्सव में 40 अतिरिक्त बसों को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


करीब 15 बसों को दूसरे डिपो से मंगवाया जाएगा। एचआरटीसी कुल्लू के पास 170 बसें है। दशहरा में लोगों को कोई समस्या न आए, के लिए निगम हर संभव प्रयास करने में जुट गया है। दशहरा में जिला के बाह्य सराज-आनी और बंजार के लिए भी स्पेशल बसों को चलाया जाएगा। इन बसों को शाम और रात के वक्त शुरू किया जाएगा। आनी के लिए 13 अक्तूबर से शाम चार बजे से बस शुरू की जाएगी। जो आनी से अगले दिन सुबह सात बजे कुल्लू को वापस आएगी। इसके अलावा लोक रूटों पर अतिरिक्त बसों की आवाजाही को बढ़ाया जाएगा। इधर, इस संबंध में एचआरटीसी के आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। लोगों को बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed