{"_id":"6297913c7e68507e446aa595","slug":"senior-division-judge-will-sit-in-manali-court-govind-kullu-news-sml410761096","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली की अदालत में बैठेंगे सीनियर डवीजन न्यायाधीश: गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली की अदालत में बैठेंगे सीनियर डवीजन न्यायाधीश: गोविंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की अदालत में जल्द सीनियर डिवीजन न्यायाधीश की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को न्यायालय परिसर मनाली में बार एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि मुख्यमंत्री के आगामी मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ही इसकी घोषणा हो। उन्होंने बार एसोसिएशन की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के समक्ष पुस्तकालय के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाने, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि अधिवक्ता चारों एडिशन की पुस्तकें बारी-बारी खरीद लें। इसके धन का प्रावधान सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने न्यायालय परिसर में नए फर्नीचर के लिए भी धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि न्यायालय परिसर में भूमि हस्तांतरण का मामला वर्षों से लंबित है।
विज्ञापन
कोरोना काल की वजह से इस कार्य में और देरी हुई है। इसके लिए उपमंडलाधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि जल्द भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। गोविंद ठाकुर ने कहा कि समाज में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता छवींद्र ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, नगर परिषद के पार्षदों सहित कई समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।