{"_id":"61100c318ebc3efcda022428","slug":"seeing-poonam-s-dead-body-the-family-crying-kullu-news-sml3797465148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम का शव देखकर बिलख उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम का शव देखकर बिलख उठे परिजन
विज्ञापन
पूनम का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में 28 जुलाई, 2021 को बादल फटने से लापता 25 वर्षीय पूनम का शव रविवार को पंडोह डैम में मिला। शव का मणिकर्ण में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जैसे ही पूनम को शव ब्रह्मगंगा गांव पहुंचा तो सभी लोगों की आंखें नम हो गई। पूनम को देखकर सभी की आंखों के सामने बादल फटने का मंजर ताजा हो गया।
पूनम के पति, ससुर सहित अन्य रिश्तेदारों को रोता बिलखता देख कर माहौल गमगीन हो गया। यहां पर चीख-पुकार से हर किसी का दिल पसीज गया। इस बीच कई लोगों ने हादसे में पूनम को खो देने वाले परिजनों को ढांढस बंधाया। लेकिन परिवार के लोगों को देखकर ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक सके। पूनम के पति रोहित कुमार को बुरा हाल है। उसको अपनी पत्नी का शव मिल गया है। लेकिन उसकी आंखों को अपने चार साल के बेटे निकुंज का इंतजार अभी बाकी है। उसका बेटा अभी भी लापता है। हालांकि अब बच्चे समेत दो अन्य लापता लोगों की मिलने की आस जग गई है। ब्रह्मगंगा नाले बाढ़ आने के बाद सुरक्षित जगह पर जाने से पहले पूनम और उसका चार साल का बेटा पानी की चपेट में आने से बह गए थे। गौर रहे कि वर्ष 2015 में सरसाड़ी बस हादसे में बहे लापता लोगों के शव भी लारजी झील में मिले थे। इसके साथ ही थलौट हादसे में इंजीनियरिंग के छात्रों के शव भी डैम में ही बरामद हुए थे। इस तरह से मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में सैलाब आया था। ऐसे में अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि लापता लोगों के शव अब डैम में मिल सकते हैं। हालांकि परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ पार्वती नदी के किनारे जगह-जगह तलाश भी की है। उपायुक्त ने भी लापता लोगों के डैम में ही मिलने की संभावना जताई थी। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों लापता की तलाश जारी है।