{"_id":"1c9eba84c0b7c706638d457999fc23ff","slug":"search-for-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर अारोपी युवकों को तलाशती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर अारोपी युवकों को तलाशती रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार और रविवार दो दिन तक एक चालक को बंधक बनाने वाले अज्ञात युवकों को पुलिस गिरफ्त में नहीं ले सकी है। रविवार को पुलिस थाना कुल्लू में चालक द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों की तलाश के लिए टीम गठित की है। सोमवार को पुलिस का एक दल सैंज के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने शिकायत के मुताबिक दिनभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार की रात को ढालपुर से एक टैक्सी चालक को सवारी उठानी महंगी पड़ गई थी। सवारी बनकर आए अज्ञात युवकों ने पहले टैक्सी को हायर किया और इसके बाद रास्ते में जबरन चालक से गाड़ी की चाबी ले ली और खुद ड्राइव करने लगे। अज्ञात युवकों ने टैक्सी चालक को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसकी टैक्सी को घुमाते रहे। सैंज के रैला जंगल में गाड़ी फंस जाने के बाद चालक की जान बची।
विज्ञापन
फंसी गाड़ी को बाहर निकालने की बदमाश युवकों ने बड़ी कोशिश की थी लेकिन सड़क से आने-जाने वाले लोगों के डर से वे वहां से भाग निकले। चालक ने इसकी शिकायत रविवार को कुल्लू थाना में दर्ज करवाई है। चालक लाहौल स्पीति के मडग्रां का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधक बनाने वाले तीन-चार युवक थे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की है। बदमाशों को ढूंढ निकालने के लिए पुलिस का एक दल सोमवार को सैंज के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने संभावित ठिकानों में जाकर तलाश करना शुरू कर दी है। जल्द शरारती तत्वों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।
विज्ञापन