{"_id":"6a99b33c293ec2cbc60932a9","slug":"scorpio-boys-win-t-10-cricket-title-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185750-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कॉर्पियो बॉयज ने जीता टी-10 क्रिकेट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कॉर्पियो बॉयज ने जीता टी-10 क्रिकेट का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में राज्य स्तरीय टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीरवार को खेला गया। फाइनल में स्कॉर्पियो बॉयज और एसकेएस टीम आमने-सामने रहीं। स्कॉर्पियो बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसकेएस को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेएस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 99 रन बनाए। टीम की ओर से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवेंद्र ने 14 गेंदों में 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को 99 रन तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉर्पियो बॉयज की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 105 रन बना लिए।
टीम की ओर से बबलू ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। शीतल ने 14 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। स्कॉर्पियो बॉयज ने फाइनल मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। इस संबंध में प्रदेश टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि ढालपुर में खेली गई इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 35 टीमों ने भाग लिया। फाइनल का सफर स्कॉर्पियो बॉयज और एसकेएस ने तय किया। इनमें स्कॉर्पियो बॉयज ने प्रतियोगिता अपने नाम की। संवाद