{"_id":"94dc057cfd7f489d3ef9ef14bb7eb886","slug":"school-sports-at-naggar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गर में स्कूली खेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गर में स्कूली खेलों का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्गर में प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतीश सूद ने किया। प्रतियोगिताओं में नग्गर खंड के तहत आने वाले स्कूलों के करीब तीन सौ छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह खेलकूद प्रतियोगिताएं बारह सितंबर तक करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलीट में 50 मीटर, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट, ऊंचीकूद, लंबी कूद आदि के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाषण, एकलगान, समूहगान, एकांकी तथा कुल्लवी नाटी का आयोजन करवाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सेवानिवृत्त प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नग्गर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा बच्चों को अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत कर खेलों में भविष्य बनाने की नसीहत भी दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन