{"_id":"68cc3e282826e73e220aae1f","slug":"school-buses-and-apple-laden-vehicles-stranded-on-nh-305-for-three-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-157331-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एनएच-305 पर तीन घंटे थम रहे पहिये, स्कूल बस और सेब से लदे वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एनएच-305 पर तीन घंटे थम रहे पहिये, स्कूल बस और सेब से लदे वाहन फंसे
Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
धामन और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से हुए भूस्खलन से हाईवे-305 तीन घंटे तक बंद रहा। संवाद।
धामण और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, दोनों ओर फंसे 100 से ज्यादा वाहन
कुल्लू में 40 ग्रामीण सड़कों को किया यातायात के लिए बहाल, 20 ट्रांसफार्मर भी हुए चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम साफ रहने पर भी हाईवे-305 पर भूस्खलन नहीं थम रहा है। वीरवार को सुबह हाईवे करीब 5:30 बजे धामण और बालीचौकी के बीच पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा।
चट्टानें और पेड़ गिरने से दोनों तरफ 100 से ज्यादा वाहन फंसे रहे। इनमें स्कूल बस के साथ सेब और गोभी से भरी गाड़ियां शामिल रहीं। जाम लगने पर एनएच विभाग को सड़क बंद होने की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर मशीनरी भेजी गई। भूस्खलन में पहाड़ी से मलबे के साथ भारी चट्टानें और दो से तीन पेड़ भी गिर गए थे। जाम में एक स्कूल बस भी फंसी रही। कुल्लू, मंडी की तरफ जाने वाले कई लोग सुबह 5:30 बजे 8:30 बजे तक फंस रहे। इनमें कुछ बीमार लोग भी थे। इन्हें उपचार के लिए कुल्लू आना था। जाम में फंसे खेम वर्मा ने कहा कि हाईवे बंद होने से लोग दो माह से परेशानी झेल रहे हैं। जिले में पिछले 10 दिनों से मौसम साफ है। इससे सड़क, बिजली और पानी की बहाली का काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 40 बंद सड़कों को बहाल करने की बात कही है। इसके अलावा 20 बिजली के ट्रांसफार्मर बहाल होने से दो सप्ताह से अंधेरे में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। जिले में 114 ग्रामीण सड़कों के साथ 17 बिजली ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है।
--