फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Scheme explained to BPL families in Karadsu, Naggar.

Kullu News: कराड़सू, नग्गर में बीपीएल परिवारों को बताई योजना

Mon, 14 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scheme explained to BPL families in Karadsu, Naggar.
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में कराड़सू और नग्गर में संवाद शिविर आयोजित किया गय
नग्गर (कुल्लू)। विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में कराड़सू और नग्गर में बीपीएल परिवारों के लिए विशेष संवाद एवं प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न पंचायतों के परिवारों को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना की जानकारी दी गई। कराड़सू शिविर में अरछंडी, गाहर, राउगी, सोयल-2, काइस और कराड़सू पंचायतों के बीपीएल परिवार शामिल हुए। रेडक्रॉस सोसायटी ने जोमी देवी, नौखू राम, प्रेम लाल और सोनू को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि और किट प्रदान की। नग्गर में जाना, अरछंडी, हलाण-1, नथान, रूमसू, सरसई और नग्गर पंचायतों के परिवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लोगों से संवाद कर योजना के उद्देश्य और लाभों की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने योजना की पात्रता और अपात्रता के नियम बताए। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मुखिया, भूमिहीन परिवार, अनाथ बच्चे, बुजुर्ग, गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण अशक्त सदस्य और महिला मुखिया वाले परिवार पात्र हैं। पात्र परिवार 20 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती और रेडक्रॉस सोसायटी के चंद्रकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed