{"_id":"677ffcb0b45a4fed6c0ebcf2","slug":"saw-fell-on-a-cedar-tree-in-hidb-beat-of-banjar-one-caught-kullu-news-c-89-1-klu1001-138762-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार की हिडब बीट में देवदार के पेड़ पर चली आरी, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार की हिडब बीट में देवदार के पेड़ पर चली आरी, एक काबू
Thu, 09 Jan 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
हिडब वन बीट के बखलयारा जंगल में अवैध कटान पर की गई कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई लकड़ी। जंगल में द
देवदार की लकड़ी भी जब्त, डीएफओ बोले- काटी गई है डैमेज रिपोर्ट
वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान जंगल में मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की हिडब वन बीट के बखलयारा जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। हिडब वन बीट में देवदार के हरे पेड़ पर वनकाटुओं ने आरी चला दी।
हालांकि, वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। देवदार के पेड़ की लकड़ी को भी टीम ने जब्त कर लिया है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद वनकाटुओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान हिडब वन बीट बखलयारा जंगल में पाया कि कोई व्यक्ति अवैध कटान को अंजाम दे रहा है। वन विभाग की टीम में शामिल वन खंड अधिकारी जिभी प्रशांत, वन रक्षक दिवाशु, वन रक्षक अशोक कुमार, वन रक्षक देवीदत्त ने मौके पर छापा मारा और एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद टीम ने देवदार की लकड़ियों को जब्त किया। डीएफओ बंजार मनोज कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से डैमेज रिपोर्ट काटी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कटान को लेकर वन विभाग सख्त है। अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
--