{"_id":"679bb65c8f13f05e3a0e4863","slug":"sarika-stood-first-in-slogan-writing-and-sukriti-stood-first-in-speech-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140168-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नारा लेखन में सारिका और भाषण में सुकृति रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नारा लेखन में सारिका और भाषण में सुकृति रही प्रथम
Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
पनगां में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनगां स्कूल में वो दिन योजना के तहत वीरवार को जागरूकता शिविर करवाया गया। इसमें आयुष विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रोमिला ठाकुर ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं एनीमिया के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता और इससे लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में बताया। स्वास्थ्य अधिकारी रक्षा ने सैनेटरी पैड से संबंधित प्रयोग निपटान बारे में छात्राओं को जानकारी दी। दीपक शर्मा ने महिला एवं बाल-विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर स्कूल में नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। नारा लेखन में सारिका प्रथम, रिया द्वितीय, संध्या ठाकुर तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ऋषिता कटोच प्रथम, नारायण द्वितीय, दिवांश तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में सुकृति प्रथम व रिजुल द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान वृत पर्यवेक्षक प्रोमिला, मधुवाला, अनिला, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--