{"_id":"68fba6e1a88efa08160ea06a","slug":"sapna-wins-the-chair-race-deepika-wins-the-jalebi-race-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159966-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुर्सी दौड़ में सपना, जलेबी रेस में दीपिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुर्सी दौड़ में सपना, जलेबी रेस में दीपिका ने मारी बाजी
Fri, 24 Oct 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में बबेली में सेवानिवृत कर्मचारी बैठक के दौरान।-संवाद
आईटीबीपी बबेली में मनाया वाहिनी का 64वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के बबेली स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की द्वितीय वाहिनी ने शुक्रवार को आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता द्वितीय वाहिनी के सेनानी देवेंद्र सिंह परमार ने की।
उन्होंने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की औरबल पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों को बल स्थापना दिवस की बधाई दी। वाहिनी की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। मनोरंजन के लिए कुर्सी, जलेबी और चम्मच रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुर्सी रेस में पहला स्थान सपना ने पाया जबकि दूसरे स्थान पर पुष्पा देवी ने बाजी मारी। जलेबी रेस में कुमारी दीपिका प्रथम और कुमारी वैष्णवी दूसरे स्थान पर रहीं। चम्मच रेस में सोनी विजेता रही और सपना दूसरे स्थान पर काबिज हुईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
--
बबेली में हुई सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की तिमाही बैठक
कुल्लू। आईटीबीपी शिविर बबेली में मनाए गए वाहिनी के 64वां स्थापना के मौके पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की तिमाही बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी के सेनानी देवेंद्र सिंह परमार ने की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और उन्हें पूरा करने की मांग की। सेनानी ने सभी की समस्याओं को सुना और इनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में होने वाली बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के तहत जिला कांगड़ा, मंडी हमीरपुर, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना व लाहौल के 65 सेवानिवृत्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।