{"_id":"66a8c2c3109caa860d0c028a","slug":"saplings-planted-in-phagwana-of-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127770-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के फगवाना में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के फगवाना में रोपे पौधे
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। प्रदेशभर में मंगलवार को वन महोत्सव मनाया गया। बंजार वन मंडल में ग्राम पंचायत चकुरठा के फगवाना गांव के समीप पौधरोपण कर वनमहोत्सव मनाया। इसमें विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने ग्रामीणों और वन कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। बंजार वन मंडल ने पौधारोपण के लिए इस बार 10 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। इस भूमि पर देवदार, बान और अन्य पौधे लगाए जाने हैं। विधायक शौरी ने कहा कि स्वास्थ्य और भविष्य के लिए वन क्षेत्र को बढ़ाना आवश्यक है।
वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आज के युवा की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है। शौरी ने कहा कि लोग वनों को आग से बचाएं। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी मनोज कुमार, रेंज अधिकारी संजो ठाकुर के साथ पंचायत प्रधान और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। संवाद