Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sansari-Thirot-Tandi road restored for traffic

Kullu News: संसारी-थिरोट-तांदी मार्ग यातायात के लिए बहाल

Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sansari-Thirot-Tandi road restored for traffic
लाहौल में संसारी - किलाड- तांदी मार्ग को बहाल करने के बाद गुजरते वाहन।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) मार्ग रविवार दोपहर बाद सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। शनिवार अलसुबह 4 बजे करचेड़ नाला के साथ कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से मार्ग बंद हो गया था। इससे सलग्रां और तिंदी के लोगों के साथ पांगी घाटी के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। जगह-जगह पत्थर गिरने से क्षेत्र में फंसे यात्री मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीन और मजदूर मौके पर रवाना हुए। रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पहले छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर फंसे सभी छोटे वाहनों को आर-पार करवाया। इसके बाद सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी दुरुस्त किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को करचेड़ के पास मार्ग बंद होने से उदयपुर से सलग्रां और तिंदी के लिए निकली बस भी लौट आई थी। पांगी घाटी के लोगों का कहना है कि एसकेटीटी सड़क का बंद होना आम बात हो गई है। बारिश के बीच उस ओर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरना जारी है। उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के कमांडिंग आफिसर मेजर पारस ने बताया कि कुरचेड़ नाला के पास भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। इस रविवार दोपहर बाद सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed