फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanitation system in Manali being improved; hotspots being eliminated.

Kullu News: मनाली में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, हॉट स्पॉट किए जा रहे खत्म

Mon, 24 Aug 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system in Manali being improved; hotspots being eliminated.
मनाली शहर में चलाया गया सफाई अ​भियान।
मनाली। नगर परिषद मनाली की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। शहर में कूड़ा फेंकने के लिए हॉट स्पॉट बने स्थानों पर अब स्थिति में सुधार हुआ है। लोग इन जगहों पर कचरा फेंकने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

भूतनाथ मंदिर के पास फ्लाईओवर के समीप अब पर्यटकों के लिए पिकअप और ड्रॉपिंग पॉइंट विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटक अपने वाहनों से उतरकर आसानी से मालरोड की ओर आ-जा सकेंगे। साथ ही कूड़े के लिए बना हॉट स्पॉट पर भी अंकुश लगेगा। मिशन अस्पताल के समीप जिस स्थान पर लंबे समय से कूड़ा फेंका जाता था, वहां अब दुकान बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद जल्द ही इस दुकान के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। दुकान बनने से कूड़ा फेंकने के लिए इस्तेमाल होने वाला यह हॉट स्पॉट समाप्त हो जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में 19 अगस्त के अंक में ...घर-घर से उठ रहा कूड़ा, फिर भी जगह-जगह कचरे के ढेर’ शीर्षक के साथ शहर में सफाई व्यवस्था की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में अपनी कवायद तेज कर दी है। नगर परिषद की ओर से हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed