फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Samples will also be taken for tourists coming to Kullu

कुल्लू आने वाले सैलानियों के भी लिए जाएंगे सैंपल

Mon, 10 Jan 2022 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Samples will also be taken for tourists coming to Kullu
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फिर सैंपलिंग बढ़ाएगा। लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बाहरी राज्यों से कुल्लू आने वाले सैलानियों और अन्य यात्रियों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इसकी निगरानी सभी उपमंडलों के एसडीएम स्वयं रखेंगे। सैलानी के पॉजिटिव आने पर उसे 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन संक्रमितों पर नजर रखेगा। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर बनाए जाएंगे कंटेनमेंट जोन
जिले में जहां जरूरत होगी, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं जाएंगे। कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसके संपर्क में आए कम से कम 10 लोगों का पता तुरंत लगाया जाएगा। इन सभी की सैंपलिंग भी जल्द होगी। इसके अलावा जहां भी कोरोना का प्रसार बढ़ता है, वहां तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाकर संपर्क सैंपल पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिनों में 199 आए नए मामले
दिनांक, नए मरीज, सक्रिय केस, स्वास्थ्य, सैंपल
1 जनवरी 03 12 0 158
2 जनवरी 13 25 0 88
3 जनवरी 08 28 01 127
4 जनवरी 11 39 0 189
5 जनवरी 19 56 01 142
6 जनवरी 35 89 03 198
7 जनवरी 34 119 02 231
8 जनवरी 68 176 20 330
9 जनवरी 08 174 06 85
--
प्रशासन सतर्क, सभी तैयारियां पूरी : डीसी
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कोरोना और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बाहरी राज्यों से कुल्लू आने वाले सैलानियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इस पर संबंधित एसडीएम स्वयं नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed